Aaj Ka Rashifal 08 फरवरी 2024: पढ़िए दैनिक राशिफल



मेष राशि- स्वास्थ्य अच्छा है, लेकिन सीने में थोड़ी सी परेशानी हो सकती है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नए व्यवसाय की अभी शुरुआत न करें। व्यावसायिक तौर पर समय मध्यम रहेगा। 

वृषभ राशि- परिस्थितियां थोड़ी सी बेहतर होंगी, लेकिन अपमानित होने का भय रहेगा। ध्यान रखिएगा। कार्यों में विघ्न बाधा आएगी। 

मिथुन राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य मध्यम। 

कर्क राशि- अपने स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी में कोई भी रिस्क न लें। स्वास्थ्य मध्यम। 

सिंह राशि- शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन वो नतमस्तक हो जाएंगे। उनकी हार हो जाएगी। मार्ग में विघ्न-बाधा जरूर रहेगी। 

कन्या राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। 

तुला राशि- घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम। 

वृश्चिक राशि- व्यापारिक स्थिति थोड़ी मुश्किलों से गुजरेगी। अपनों का साथ होगा, लेकिन अपनों के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा। 

धनु राशि- धनार्जन के निवेश पर ध्यान दें। निवेश न करें। धन-हानि के संकेत हैं। कुटुंब से थोड़ी अनबन के संकेत हैं। स्वास्थ्य मध्यम। 

मकर राशि- ऊर्जा का स्तर घटता-बढ़ता रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम,संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें। 

कुंभ राशि- पार्टनरशिप में प्रॉब्लम के संकेत हैं। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय सताएगा। विस्मयकारी स्थिति का आगाज दिख रहा है। 

मीन राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। 

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3