Aaj Ka Rashifal 09 फरवरी 2024: पढ़िए दैनिक राशिफल



मेष राशि- व्यावसायिक किसी भी तरीके का कोई रिस्क मत लीजिएगा। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पैतृक संपत्ति पर ध्यान दें। 

वृषभ राशि- अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। कार्यों में विघ्न-बाधा आएगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति ठीक-ठाक है। 

मिथुन राशि- परेशानी वाला समय है। चोट-चपेट लग सकती है। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान करीब-करीब ठीक है। 

कर्क राशि- अपने स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी नहीं रहेगी। प्रेम, संतान भी मध्यम दिख रहा है। व्यापार भी मध्यम दिख रहा है। 

सिंह राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा, लेकिन बहुत डिस्टर्ब महसूस करेंगे। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम, संतान अच्छा है। 

कन्या राशि- मानसिक स्थिति बहुत खराब रहेगी। कई तरीके से बटे हुए रहेंगे। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में बहुत सारी विसंगतियां दिख रही हैं और तू-तू, मैं-मैं कुछ बड़े लेवल पर बड़ा रहेगा। 

तुला राशि- घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि,भवन, वाहन की खरीदारी में खलल पड़ सकता है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान ठीक-ठाक। 

वृश्चिक राशि- नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। व्यावसायिक स्थिति में थोड़ी सी नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। 

धनु राशि- कड़क एवं बहुत ही नकारात्मक भाषा के प्रयोग से बचिए। निवेश मत करिए। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। 

मकर राशि- कई तरीके की ऊर्जा इस समय आपके अंदर कार्य कर रही है, जो थोड़ा नकारत्मक भी है, थोड़ा सकारात्मक भी है। बैलेंस बनाने में आपको परेशानी होगी। 

कुंभ राशि- पार्टनरशिप में प्रॉब्लम आएंगी। खर्च की अधिकता कर्ज की स्थिति ला सकती है। स्वास्थ्य मध्यम। सर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। 

मीन राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। व्यापार भी मध्यम दिख रहा है। 

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3