गरीबों की विरोधी है भाजपा सरकार: रिजवी



सिकंदरपुर, बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में PDA जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत विधान सभा सिकंदरपुर में पूर्व मंत्री व विधायक जियाउद्दीन रिजवी द्वारा PDA जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को विधान सभा क्षेत्र के कोथ गांव में विधायक मो०जियायाउद्दीन रिजवी के नेतृत्व में PDA जागरूकता अभियान के लिए सभा की गई। सभा को सम्बोधित करते हुए मो० रिजवी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा दलितों, पिछड़ों एवम अल्पसंख्यको के हक को लुटा जा रहा है। भाजपा  सरकार गरीब विरोधी है। यह सरकार सिर्फ तीन चार उद्योगपतियों के लिए काम करती है। 

अपने हक को पाने के लिए आप PDA के लोगो को अभियान चलाकर इस निकम्मी केंद्र को सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकना होगा तभी PDA का हक मिल पाएगा। भाजपा सरकार विपक्ष के लोगो की जुबान ED और CBI का दुर्पयोग कर बंद करना चाहती है।लेकिन विपक्ष डरने वाला नही है। भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार और गरीबों के शोषण के खिलाफ संघर्ष करता रहेगा। इस मौके पर पूर्व प्रमुख विवेक सिंह, राम जी यादव, बबलू सिंह, धनंजय सिंह, रमेश वर्मा, श्रीनिवास गोंड़, अमरदेव यादव, इसरार खान, जावेद खान आदि लोगो सभा को संबोधित किया। अध्यक्षता लक्ष्मी शंकर यादव व संचालन अनंत मिश्रा ने किया।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3