मुर्गी लदी गाड़ी से टकराई बोलेरो, एक महिला समेत दो की गई जान, पांच घायल

 


बलिया: उभांव थाना के बिडहरा गांव के पास फरसाटार मार्ग पर गुरुवार की सुबह दो गाड़ियों की भीषण टक्कर में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में बोलेरों का चालक सूर्यकेश राजभर और सवार बिंदा देवी पत्नी महात्तम शामिल है। जबकि घायलों में अनिल कुमार, गीता देवी, रामबाबू , महात्तम और सूरज कुमार शामिल है। जिन्हें उपचार के लिए सीयर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  में भर्ती कराया गया। जहां से सभी घायलों को चिंताजनक हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में सूरज कुमार और गीता देवी की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। 

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3