जहर खाकर गर्लफ्रैंड के घर पहुंचे प्रेमी की गई जान, मचा हड़कंप

 


Crime: मेरठ मवाना के मीवा गांव निवासी लड़के का गाजीपुर मेरठ निवासी लड़की से अफेयर था। दोनों मेवाना के इंटर कॉलेज में 12वीं कक्षा में साथ पढ़ते हैं। दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे। 3 फरवरी को लड़की ने लड़के को मवाना के सुभाष चौक पर मिलने बुलाया। लेकिन प्रेमी उस दिन प्रेमिका से मिलने नहीं आ पाया। इसी बात पर लड़की नाराज हो गई थी।

प्रेमी के मिलने न आने से नाराज प्रेमिका ने गुस्से में जहर खा लिया। घरवालों को जब लड़की की हालत का पता चला तो उसे सीएचसी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां 5 दिन भर्ती रहने के बाद लड़की ठीक होकर घर वापस आ गई। लेकिन ब्यॉयफ्रैंड से नाराज लड़की ने प्रेमी से बात नहीं करी। वो मनाता रहा लड़की नहीं मानी। रविवार 18 फरवरी को अचानक प्रेमी ने जहर खाया और उसी हालत में प्रेमिका के घर पहुंच गया। 

प्रेमिका की चौखट पर पहुंचकर लड़के की हालत अचानक बिगड़ने लगी। तो पता चला कि वह जहर खाकर मरने आया है। आनन फानन में उसके घरवालों को इसकी सूचना दी गई। लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार रात लड़के की मौत हो गई। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया। इंचौली एसओ योगेन्द्र सिंह ने बताया कि युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया था, उसका पोस्टमार्टम करवाया गया है। किसी भी तरफ से तहरीर नहीं आई है।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3