यूपी में I.N.D.I. अलायंस में सीटों का बंटवारा फाइनल, प्रियंका ने की मध्यस्थता

 


Lucknow: यूपी में I.N.D.I. अलायंस फाइनल हो गया है। लंबी जद्दोजहद के बाद सपा और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर समझौता हो गया है। कांग्रेस 17 सीटों पर जबकि सपा 63 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सपा अपने कोटे से कुछ छोटे दलों को भी सीट दे सकती है। वहीं मध्य प्रदेश की खजुराहो सीट पर सपा चुनाव लड़ेगी।

कांग्रेस की तरफ से यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और सपा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी मीडिया के सामने आए और गठबंधन का ऐलान किया। यूपी में 7 साल बाद कांग्रेस और सपा दोबारा एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3