बहुजन समाज पार्टी का साथ छोड़कर सपा में शामिल हुए गुड्डू जमाली



लखनऊ। BSP के नेता शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली बुधवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। दो बार विधायक रहे जमाली ने 2022 विधानसभा चुनाव आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव के खिलाफ लड़ा था। लखनऊ में गुड्डू जमाली ने सपा ज्वाईन करते ही सरकार पर हमला बोला। कहा कि इतनी बेईमान सरकार मैंने आज तक नहीं देखी है। राम की कसम खाकर झूठ बोलते हैं।

उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। अखिलेश यादव ने कहा, आज मंच पर सभी प्रकार के भगवान के नाम के नेता हैं। हमारे चाचा के नाम में जो भगवान हैं आप लोग तो जानते हैं। 

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3