समाजवादी पार्टी के विधायक मनोज पांडेय ने पार्टी के मुख्य सचेतक पद से दिया इस्तीफा

 


लखनऊ। समाजवादी पार्टी के विधायक मनोज पांडेय ने पार्टी के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया। राज्यसभा चुनाव की वोटिंग के बीच अखिलेश को उन्होंने इस्तीफा भेजा। मनोज पांडेय पार्टी के कद्दावर ब्राह्मण चेहरे के तौर पर जाने जाते थे। सपा सरकार में मंत्री और 3 बार विधायक रहे मनोज पांडेय विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक थे।

मुख्य सचेतक के पद से इस्तीफा देने के बाद मनोज पांडे राज्यसभा चुनाव की वोटिंग के लिए विधानसभा पहुंचे। इस दौरान मीडिया कर्मियों ने उन्हें घेर लिया। इस्तीफे को लेकर उनसे सवाल किए। मगर वो बिना जवाब दिए निकल गए।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3