भांजे की शादी में शामिल होकर लौट रहे पति पत्नी के साथ हुई कैजुअल्टी...



बलियाः ताजपुर डेहमा निवासी टीपू उर्फ आफताब अहमद (उम्र 32 वर्ष) अपनी पत्नी नजराना के साथ गड़वार थाना क्षेत्र के धनौती में अपने भांजे की शादी में शामिल होने बाइक से गए थे। शादी समारोह के बाद वह ताजपुर अपने घर लौट रहे थे। पति-पत्नी चितबड़ागांव के मानपुर गेट के पास पहुंचे थे। 

यहां विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

अस्पताल में चिकित्सकों ने टीपू को मृत घोषित कर दिया। जबकि नजराना की जिला अस्पताल में हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। दोनों पति-पत्नी गाजीपुर के ताजपुर के रहने वाले हैं।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3