बलियाः 3 मार्च को सिकन्दरपुर में होगी सुभासपा की महारैली



बलियाः लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है। हालांकि सभी पार्टियों ने अभी से अपनी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के तत्वावधान में महारैली का आयोजन 3 मार्च को सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के चेतन किशोर के मैदान में होने जा रहा है। उक्त जानकारी चेतन किशोर के मैदान में पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय सचिव शेख अहमद अली 'संजय भाई' ने दिया। 

इस दौरान रैली स्थल का निरीक्षण करने के लिए अरुण राजभर सहित सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के दर्जनों नेता चेतन किशोर के मैदान में पहुंचे। शेख अहमद अली 'संजय भाई' ने बताया कि महारैली के आयोजन में पूर्वांचल से हजारों की संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंचेंगे। बताया कि मुख्य अतिथि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, व राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर महारैली में मौजूद लोगों को संबोधित करेंगे। 

शेख अहमद अली 'संजय भाई' ने कहा कि आज यह पूरा देश जानता है कि गरीबों, शोषितों, मजदूरों तथा किसानों की आवाज बुलंद करने वाला सिर्फ एक ही नेता है ओमप्रकाश राजभर। निश्चित रूप से आगामी लोकसभा के चुनाव में पार्टी परचम लहराएगी।


Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3