पति की दूसरी शादी कराने पर अड़ी पत्नी थानेदार से बोली-शादी नहीं हुई, तो वह डिप्रेशन में चले जाएंगे



सहारनपुर। सहारनपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपने पति की शादी दूसरी लड़की से कराने पर अड़ गई है। पहले तो उसने लड़की और उसके घरवालों से शादी के लिए बात की। मगर उन्होंने उसकी बात नहीं मानी। इसके बाद मंगलवार को महिला थाने पहुंच गई।

यहां थानेदार से अपनी बात बताई। जिसे सुनकर वह हैरान हो गए। उसे समझाने की कोशिश की। लेकिन महिला अपनी बात पर अड़ी रही। वह थानेदार के सामने गिड़गिडाने लगी। महिला ने थानेदार से कहा कि अगर पति की उस लड़की से शादी नहीं हुई तो वह डिप्रेशन में चले जाएंगे। यह मैं बर्दाश्त नहीं कर पाऊंगी। पूरा मामला सदर बाजार थाने का है।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3