Aaj Ka Rashifal 02 मार्च 2024: पढ़िए दैनिक राशिफल



मेष राशि : परिस्थितियां प्रतिकूल दिख रही हैं। संभलकर रहें, चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में आ सकते हैं। लाल वस्तु पास रखें।
वृषभ राशि : जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। जीवनसाथी का साथ बहुत अच्छा साथ मिलेगा। लाल वस्तु का दान करें।
मिथुन राशि : आज आप शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। पर कार्य में विघ्न-बाधा रहेगी, लेकिन आगे बढ़ते रहेंगे। कालीजी को प्रणाम करते रहें।
कर्क राशि : भावुक मन से लिया गया निर्णय आपके लिए नुकसान करेगा। आपका स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा, आपका प्रेम और संतान मध्यम रहेगा, आपका व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। आप लाल वस्तु अपने पास रखें।
सिंह राशि : आपके भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि भी हो सकती है। आपका स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु आप अपने पास रखें।
कन्या राशि : आपका पराक्रम रंग लाएगा। आप रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। इस समय स्वास्थ्य आपका अच्छा है। आपका यह शुभ समय कहा जाएगा। लगातार सूर्य को जल देते रहें।
तुला राशि : धन आगमन होगा। कुटुम्बों में वृद्धि होगी, लेकिन धन निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। लाल वस्तु का दान करें।
वृश्चिक राशि : आप आज आकर्षण के क्रेंद बने रहेंगे। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं आपके जीवन में उपलब्ध होंगी। आपका स्वास्थ्य और प्रेम अच्छा अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि: मन व्याकुल रहेगा। खिन्नता बनी रहेगी। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा बनी रहेगी। शिवजी को जलाभिषेक करते रहें। 
मकर राशि: आपके लिए आय के नए स्त्रोत बनेंगे। आपके लिए पुराने स्त्रोत से भी पैसे आएंगे। इस समय यात्रा में लाभ होगा। आप इस समय धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगा
कुंभ राशि : व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आप लाल वस्तु का दान करें।
मीन राशि: भाग्यवश आपका कुछ काम बनेगा। आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। आप धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। अपने पास लाल पास रखें।


Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3