Aaj Ka Rashifal 05 मार्च 2024: पढ़िए दैनिक राशिफल



मेष राशि- आज कुछ आपके काम बनेंगे। आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। आज कहीं की भी यात्रा में लाभ होगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। 

वृषभ राशि- कोई रिस्क मत लीजिएगा, परेशानी वाला समय है। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। पीली वस्तु का दान करें। 

मिथुन राशि- स्वास्थ्य में सुधार। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेमी-प्रेमीका की मुलाकात होगी। काली जी को प्रणाम करते रहें। 

कर्क राशि- शत्रु परास्त होंगे। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम बना रहेगा। प्रेमस संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें। 

सिंह राशि- मन परेशान रहेगा। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं की स्थिति है। बच्चों की सेहत को लेकर भी मन परेशान रहेगा। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी होगी। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि संभव है, लेकिन गृह-कलह भी संभव है। स्वास्थ्य अच्छा। पीली वस्तु का दान करें। 

तुला राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। पीली वस्तु का दान करें। 

वृश्चिक राशि- आज आपके पास धन आगमन होगा। आज हर हाल में निवेश करने से बचें और अपने जुबान पर नियंत्रण रखें। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

धनु राशि- आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। लाल वस्तु पास रखें। 

मकर राशि- आज आपके लिए उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपका मन थोड़ा परेशानी में रहेगा। आज एक अज्ञात भय सताएगा। आज आपके पास खर्च की अधिकता रहेगी। 

कुंभ राशि- आज आपके पास आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। आज यात्रा में लाभ मिलेगा। आज शुभ समाचार की प्राप्ति।

मीन राशि- स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम चल रहा है। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। पीली वस्तु पास रखें।


Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3