Aaj Ka Rashifal 10 मार्च 2024: पढ़िए दैनिक राशिफल



मेष राशिः फालतू के खर्चे मन को परेशान करेंगे। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पार्टनरशिप में प्रॉब्लम रहेगा। सूर्य को जल देते रहें और काली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशिः कोर्ट-कचहरी से पंगेबाजी न करें। सरकारी तंत्र से पंगेबाजी न करें। स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर-नीचे बना रहेगा। कोई नई शुरुआत न करें और व्यापारिक स्थिति को शांति से हल करें।

मिथुन राशिः भाग्य पर भरोसा करके किसी शुभ कार्य की शुरुआत मत करिएगा। जांच-परखकर आगे बढ़िएगा। यात्रा में कष्ट संभव है। अपमानित होने का भय रहेगा। 

कर्क राशिः.परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बहुत बचकर पार करें। वाहन धीरे चलाएं। कोई रिस्क न लें। बजरंग बली को प्रणाम करें और काली वस्तु का दान करें।

सिंह राशिः जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें और साथ पर भी ध्यान दें। आपस की प्रॉब्लम कोर्ट-कचहरी तक न निकलें। समाज तक न निकलें। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

कन्या राशिः आज आप शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे, लेकिन शत्रुओं की संख्या बहुत है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। शनिदेव की शरण में बने रहें। 

तुला राशिः: मन में आशा-निराशा के भाव रहेंगे। बच्चों को लेकर के मन बहुत परेशान रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आसंमजस्य की स्थिति है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार मध्यम है। शिवजी को प्रणाम करें और उनका जलाभिषेक करें। 

वृश्चिक राशिः घरेलू सुख सुविधा बाधित रहेगा। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार दिख रहा है। कोर्ट-कचहरी तक बात न पहुंचे। स्वंय का रक्तचाप भी अनियमित हो सकता है। 

धनु राशिः नाक, कान, गला की परेशानी आज हो सकती है। आपके लिए पार्टनरशिप में परेशानी हो सकती है। अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। 

मकर राशिः निवेश किया तो निश्चित नुकसान होगा। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। कुटुम्बों में अनबन और कोई बड़ा झगड़ा हो सकता है। 

कुंभ राशिः ऊर्जा का उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कई तरह के लोग इस समय जुड़े रहेंगे। नेगेटिव और पॉजिटिव के बीच आप जुझते रहेंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। गणेशजी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशिः बहुत ज्यादा इस समय की हानि हो रही है। सरकारी तंत्र से कोई पंगेबाजी मत करिएगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिएगा। शिवजी का जलाभिषेक करें।


Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3