Aaj Ka Rashifal 11 मार्च 2024: पढ़िए दैनिक राशिफल



मेष राशिः : आज आप स्वास्थ्य के चलते कुछ परेशान रह सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। इसके साथ ही आज किसी पुराने कार्य के पूर्ण होने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। 

वृषभ राशिः कोर्ट-कचहरी से पंगेबाजी न करें। कोई नई शुरुआत न करें और व्यापारिक स्थिति को शांति से हल करें।

मिथुन राशिः : व्यापारिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कोर्ट-कचहरी से बचें। पिता के स्वास्थ्य पर और स्वंय के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। 

कर्क राशि : यात्रा से बचें। पूजा-पाठ में थोड़ा अतिवादी न बनें। पीली वस्तु पास रखें।

सिंह राशि : आज आप नया काम करने का मन में प्लान बना सकते हैं, हालांकि आर्थिक तौर से आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। व्यापार में पार्टनर धोखा दे सकते हैं। साथ ही परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है।

कन्या राशिः जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें और साथ अपनी हेल्छ पर भी ध्यान दें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। कालीजी को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। किसी पर्सनल कार्य को लेकर आज आप बहुत उत्सुक दिखाई देंगे। आर्थिक तौर से आज कोई बड़ा लाभ आपको मिल सकता है। 

वृश्चिक राशि : मानसिक परेशानी बनी रहेगी। बच्चों के सेहत को लेकर के मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार खराब है। काली वस्तु का दान करें।

धनु राशि : आज आपके मन में कई प्रकार की शंकाएं उत्पन्न हो सकती हैं। स्वास्थ्य कारणों के चलते आज आप कुछ परेशान रहेंगे। साथ ही पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। किसी गरीबी व्यक्ति से धोखा मिल सकता है। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार मन में बना सकते हैं।

मकर राशिः : नौकरी कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में उन्नति केअवसर मिलेंगे। व्यवसाय में लाभ के योग हैं। 

कुंभ राशि : निवेश किया तो निश्चित तौर पर नुकसान होगा। कुटुम्बों से न उलझें। वाणी को ध्यान में रखकर कुछ बोलें। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि : नकारात्मक ऊर्जा का संचार रहेगा। मन व्याकुल रहेगा। काली वस्तु का दान करें।


Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3