Aaj Ka Rashifal 12 मार्च 2024: पढ़िए दैनिक राशिफल

 


मेष राशि- सर दर्द, नेत्र पीड़ा, खर्च की अधिकता। सूर्य को जल देते रहें। काली वस्तु का दान करें। 

वृषभ राशि- आय प्रभावित दिख रही है। यात्रा में कष्ट। विवादास्पद समाचार की प्राप्ति। स्वास्थ्य नरम-गरम। लाल वस्तु का दान करें। 

मिथुन राशि- कोर्ट-कचहरी से बचें। उच्चाधिकारियों के कोपभाजन के शिकार हो सकते हैं। व्यावासायिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। सीने में विकार संभव है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

कर्क राशि- आज की यात्रा अभी तुरंत टाल दें। अपमानित होने का भय रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। आज प्रेम और संतान ठीक है। व्यापार भी लगभग ठीक है। काली वस्तु का दान करें। 

सिंह राशि- आज आप वाहन धीरे चलाएं। आज आप कोई रिस्क न लें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 

कन्या राशि- जीवनसाथी से कोई बड़ा विवाद संभव है, बचकर रहें उनके स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम। उदर रोग से परेशान रहेंगे। 

तुला राशि- आज आपके पैरों में चोट-चपेट लग सकती है। शत्रुओं का वर्चस्व बढ़ता रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। 

वृश्चिक राशि- मानसिक उलझन बनी रहेगी। बच्चों से तू-तू, मैं-मैं की स्थिति बनी रहेगी या बच्चों को लेकर मन परेशान रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

धनु राशि- आज बचकर रहें घरेलू विवाद बढ़ सकते हैं। भूमि,भवन, वाहन की खरीदारी विवादास्पद स्थिति में आ सकती है, बचे। सीने में विकार संभव है। 

मकर राशि- आज आपको कंधे से लेकर गला तक की परेशानी दिख रही है। भाई-बहन के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा। व्यापारिक विवाद संभव है। 

कुंभ राशि- आज आप जुआ, सट्टा, लॅाटरी में पैसा न लगाएं। पूरी तरह स्वास्थ्य में ध्यान दें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। पीली वस्तु का दान करें।

मीन राशि- स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। व्यापार भी बहुत अच्छा नहीं दिख रहा है। काली वस्तु का दान करें।


Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3