Aaj Ka Rashifal 17 मार्च 2024: पढ़िए दैनिक राशिफल



मेष राशि- संतान से दूरी प्रतीत हो रही है। प्रेम में नकारात्मकता मौजूद है। आज आपका स्वास्थ्य ठीक है। व्यावसाय सही दिख रहा है। 

वृषभ राशि- धन का आगमन बढ़ने की अंदेशा। कुटुंब में सौहार्द वृद्धि होगी। कोई भी निवेश करने से बचें । यात्रा में कष्ट संभव है। सरकारी तंत्र से न उलझें। 

मिथुन राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर प्रतीत हो रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी दिख रही है।

कर्क राशि- आज आपका मन चितिंत रहेगा। थोड़ी बहुत कमजोरी का अनुभव करेंगे। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी। आज व्यापार मध्यम रहेगा। 

सिंह राशि- आपके आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। आज शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपको यात्रा में लाभ होगा। 

कन्या राशि- इस समय आपकी व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। आज आपको उच्चाधिकारियों का आर्शीवाद प्राप्त होगी। इस समय आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपने पास हरी वस्तु पास रखें। 

तुला राशि- आज से परिस्थितियां प्रतिकूल से अनुकूल हो गई हैं। आपका रुका हुआ कार्य चलने लगेगा। इस समय यात्रा का सहयोग बनेगा। सूर्य को जल देते रहें।

वृश्चिक राशि- इस समय परिस्थितियां पूर्ण रूप से प्रतिकूल हैं। आज किसी समय चोट-चपेट लग सकती है। आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। व्यापार ठीक-ठाक।

धनु राशि- इस समय आप मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आपको जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। वर्तमान में घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार दिख रहा है। आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

मकर राशि- आपके विरोधी परास्त होंगे। आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। आपकी व्यावसायिक स्थिति नरम बनी रहेगी और नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। 

कुंभ राशि- आप भावुक होकर कोई निर्णय मत लीजिए। आपका स्वास्थ्य इस समय नरम रहेगा। हरी वस्तु अपने पास रखें।

मीन राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है लेकिन इस समय गृह-कलह भी संभव है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। काली वस्तु का दान करें।


Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3