Aaj Ka Rashifal 18 मार्च 2024: पढ़िए दैनिक राशिफल



मेष राशि-

 पराक्रमी बने रहेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य भी मध्यम रहेगा। काली वस्तु का दान करें। 

वृषभ राशि- 

 खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगा। धन का आवक संभव है लेकिन निवेश करना उचित नहीं होगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि-

 जरुरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- 

आज आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। आपका मन परेशान रहेगा। व्यापार भी आपका सही नहीं रहेगा। अपने पास लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि-

 आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। पीली वस्तु पास रखें। 

कन्या राशि- 

आपकी व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। उच्च पद पर बैठे हुए लोगों का आपको आर्शीवाद मिलेगा। आपको राजनीतिक लाभ होगा। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि-

 भाग्य साथ देगा। रुका हुआ कार्य चल पडे़गा। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि-

 आज परिस्थितियां थोड़ा प्रतिकूल हैं, इसे बचकर पार करें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि-

 मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। लाल वस्तु पास रखें। 

मकर राशि-

 आप शत्रु पर भारी पड़ेंगे। आपको उच्चाधिकारियों का आर्शीवाद मिलेगा। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। काली जी को प्रणाम करते रहें। 

कुंभ राशि- 

प्रेम में तू-तू,मैं-मैं संभव है। बच्चों को लेकर मन अप्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम। हरी वस्तु पास रखें। 

मीन राशि-

 भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है लेकिन गृह-कलह भी संभव है। स्वास्थ्य मध्यम है। पीली वस्तु पास रखें।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3