Aaj Ka Rashifal 20 मार्च 2024: पढ़िए दैनिक राशिफल



मेष राशि- मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ दिख रहा है। व्यापार लगभग ठीक चल रहा है। सूर्य को जल देते रहें।


वृषभ राशि- अब आपकी व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होती जाएगी। आपको अपनों का साथ मिलता रहेगा। अपनें हरी वस्तु पास रखें।


मिथुन राशि- अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और जुबान पर नियंत्रण रखें। प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार भी लगभग अच्छा है। 


कर्क राशि- आपके स्वास्थ्य में सुधार होता प्रतीत हो रहा है। आपके लिए प्रेम और आपकी संतान की स्थिति मध्यम बनी है, व्यापार भी अभी मध्यम रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।


सिंह राशि-  चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन व्याकुल रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम है। सूर्य को निरंतर जल दें।


कन्या राशि- ग्रह बता रहे हैं आपके आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। आज या कल आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपके स्वास्थ्य में सुधार। हरी वस्तु पास रखें।


तुला राशि- आपकी व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होती प्रतीत हो रही है। समस्या में आपको कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा है। इन दिनों आपका व्यापार बहुत अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।


वृश्चिक राशि- भाग्य आपका  साथ देगा। इस समय आपका  रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। आपके लिए यात्रा के योग बनेंगे। शिवजी को प्रणाम करते रहें।


धनु राशि- सावधान चोट चपेट लगने का भय है। वर्तमान परिस्थितियां आपके प्रतिकूल हैं। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। शिवजी का जलाभिषेक करें शुभ होगा।


मकर राशि- आपको जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। आपके रोजी रोजगार में तरक्की होगी। आपकी नौकरी की स्थिति अच्छी होगी। काली जी को प्रणाम करते रहें।


कुंभ राशि- आप इस समय शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। बहुत दिनों से आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। हरी वस्तु पास रखें।


मीन राशि- आपके द्वारा भावुक मन से लिया गया निर्णय आपको नुकसान करेगा। काली वस्तु का दान करें।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3