Aaj Ka Rashifal 21 मार्च 2024: पढ़िए दैनिक राशिफल



मेष राशि-

आज गृह-कलह से बचें। मां के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। आपका स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर-नीचे चलता रहेगा। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। सू्र्य को जल दें और काली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- 

पराक्रम रंग लाएगा। रोजगार में बढोतरी करेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। खर्च की अधिकता बनी रहेगी। 

मिथुन राशि- 

स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार अच्छा है। धन आता रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें। 

कर्क राशि- 

सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापार भी आपका चलेगा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

सिंह राशि- 

मन परेशान रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य खराब। व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। शिवजी को प्रणाम करते रहें।

कन्या राशि-

 आज धन आएगा। रुका हुआ धन आपको वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। आज अच्छे समाचार की आपको प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान रखिएगा क्योंकि बुध राहु के साथ चल रहे हैं। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि-

व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। कानूनी समस्याओं से निजात मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा। हरी वस्तु पास रखें। 

वृश्चिक राशि- 

भाग्य साथ देगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। यात्रा का योग बनेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हरी वस्तु का दान करना और शुभ होगा। 

धनु राशि- 

जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य में सुधार। मन प्रसन्न रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मकर राशि- 

स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम। व्यापार भी बहुत अच्छा। शत्रु पर विजय पा लेंगे अब। हरी वस्तु पास रखें।

कुंभ राशि- 

मन भावुक बना रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें। बाद में कोई निर्णय नहीं लीजिएगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक।  गणेश जी को प्रणाम करते रहें। 

मीन राशि- 

घरेलू सुख बाधित रहेगा। गृह-कलह के संकेत दिख रहे हैं। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। आज आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3