Aaj Ka Rashifal 23 मार्च 2024: पढ़िए दैनिक राशिफल



मेष राशि- 

पढ़ने-लिखने में समय व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- 

घरेलू सुख सुविधा बाधित रहेगी। परन्तु भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- 

व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी दिख रही है, क्योंकि पराक्रम आपका रंग लाएगा। स्वास्थ्य अच्छा है। व्यापार अच्छा है। थोड़ा सा नसों की समस्या हो सकती है।

कर्क राशि- 

बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। स्वास्थ्य में सुधार है। व्यापार मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें। 

सिंह राशि- 

आज सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। यद्यपि अभी स्वास्थ्य में बहुत अच्छा सुधार नहीं दिख रहा है, फिर भी  पहले से बेहतर रहेगा, पर सावधानी बरतें। पीली वस्तु पास रखें। 

कन्या राशि- 

आज आपका मन परेशान रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। सूर्य को रोज जल देते रहें। 

तुला राशि- 

आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। इन दिनों शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। तांबें की वस्तु दान करें।

वृश्चिक राशि- 

आपकी व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आपको पिता का साथ मिलेगा।घबराएं नहीं आपको कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। इस समय स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- 

 आपका भाग्य साथ देगा। यदि रुका हुआ कार्य है तो चल पड़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार। व्यापार अच्छा दिख रहा है। मंगलवार को बजरंगबली के मंदिर में जरूर जाएं।

मकर राशि-

 सावधान रहें, चोट-चपेट लग सकती है। यह भी हो सकता है कि आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। इन दिनों परिस्थितियां प्रतिकूल दिख रही हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।आपका व्यापार अच्छा चलेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- 

जीवनसाथी का साथ पूर्णरूपेण साथ मिल रहा है। स्वास्थ्य अच्छा है।इन दिनों व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। तांबें की वस्तु जरूर दान करें। 

मीन राशि- 

सावधान, शत्रु उपद्रव संभव है लेकिन शत्रु समन भी संभव है। व्यापार मध्यम है। स्वास्थ्य अच्छा नहीं है। काली वस्तु का दान करें।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3