Aaj Ka Rashifal 26 मार्च 2024: पढ़िए दैनिक राशिफल
मेष राशि : नेत्र खुलेंगे, लेकिन रोगग्रस्त होने के अवसर बढ़ेंगे। प्रेम में कमी। संतान नाराज है। व्यापार ठीक है पर स्वास्थ्य पर ध्यान दें। हरी वस्तु का दान करें।
वृषभ राशि : इस समय में बच्चों से दूरी रहेगी। प्रेम में प्रेमिका से तनाव रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम में तू-तू मैं- मैं के संकेत मिल रहे है, लेकिन मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ दिख रहा। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन राशि : इनदिनों आय में आशातीत बढ़ोत्तरी होगी। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम में प्रेमिका का साथ पहले से बेहतर दिख रहा, लेकिन गृह-कला के संकेत हैं। हरी वस्तु पास रखें।
कर्क राशि : स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार भी मध्यम चलेगा। हरी वस्तु का दान करें।
सिंह राशि : अगर इस समय निवेश किया है तो नुकसान संभव है। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं, बचकर रहिए। इस समय स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी लगभग ठीक ठाक है। गणेशजी को प्रणाम करते रहें।
कन्या राशि : स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय कहा जाएगा। हरी वस्तु पास रखें।
तुला राशि : खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी।.आज एक अज्ञात भय सताएगा। सिर दर्द और नेत्र पीड़ा बना रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
वृश्चिक राशि : भ्रामक और गलत समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा करते हैं तो यात्रा में कष्ट संभव है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम दिख रही है। हरी वस्तु का दान करें।
धनु राशि : कोर्ट-कचहरी में जाने से बचें। अपने और पिता के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। व्यापार मध्यम है और प्रेम तथा संतान की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि : यात्रा करते हैं तो कष्ट होगा। धर्म में अतिवादी से बचे रहें। सावधान रहें, मान-प्रतिष्ठा पर आंच न आने दें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार भी अच्छा चल रहा है। कालीजी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि : इस समय परिस्थितियां प्रतिकूल हैं बहुत बचकर और सावधानी से पार करें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि : इस समय जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोई भी बड़ा विवाद न होने दें, जो घर से बाहर जा सके अन्यथा बुरा होगा। हरी वस्तु का दान करें।