Aaj Ka Rashifal 27 मार्च 2024: पढ़िए दैनिक राशिफल



मेष राशि- स्वास्थ्य में धीरे धीरे सुधार। व्यापार अच्छा चल रहा है। नौकरी करनेवाले लोगों की स्थिति अच्छी है। जीवनसाथी का साथ मिल रहा है। ननसूर्य को जल देना शुभ होगा।


वृषभ राशि- अच्छा समय है, शत्रुओं पर विजय पाएंगे। रुका हुआ कार्य बनने की संभावना है। बड़े बुजुगों का आशीर्वाद मिलेगा। काली वस्तु पास रखें।


मिथुन राशि- भावुकता में अकर निर्णय लेना ठीक नहीं होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।


कर्क राशि- भौतिक सुख सुविधा में वृद्धि होगी लेकिन गृह कलह के संकेत दिख रहे हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। काली जी को प्रणाम करें। 


सिंह राशि- अच्छा समय है, व्यापारिक संतुलन बनेगा। स्वास्थ्य अभी भी खराब रहेगा। प्रेम ठीक ठाक। संतान पक्ष अच्छा रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। सूर्य को जल देते रहें।


कन्या राशि- धन का आगमन होगा। जुबान अनियंत्रित न हो और कहीं रूपए पैसे न लगाएं अन्यथा डूब जाएगा। काल भैरव का दर्शन करें।


तुला राशि- आप आकर्षक बने रहेंगे। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।


वृश्चिक राशि- इस समय मन चिंतित रहेगा, अज्ञात सा भय सताएगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। शिवजी को प्रणाम करते रहें।


धनु राशि- अच्छा समय चल रहा है। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नए नए स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। लाल वस्तु पास रखें।


मकर राशि- व्यापारिक संतुलन बनेगा। कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।


कुंभ राशि- समय अच्छा है। आपका भाग्य साथ देगा। आपके यात्रा का योग बनेगा। आप धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर रहेगा। हरी वस्तु पास रखें। 


मीन राशि- इन दिनों परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। सावधान रहें, चोट चपेट लग सकती है। समय ठीक नहीं है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन धीरे धीरे चलाएं।  काली जी को प्रणाम करते रहें।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3