Aaj Ka Rashifal 28 मार्च 2024: पढ़िए दैनिक राशिफल

 


मेष राशि- अच्छा समय है, जीवन आनंददायक रहेगा। थोड़ा मन सुधार की तरफ रहेगा। प्रेमिका और संतान में दूरी के बावजूद भी कुछ न कुछ नयापन रहेगा। व्यापार सही रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि- आपके व्यक्तित्व के कारण शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। व्यापार सही रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि-लिखने-पढ़ने के लिए उचित समय रहेगा।

स्वास्थ्य मध्यम है, लेकिन मन भावुक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि-खराब समय चल रहा है, झगड़े मोल न लें। घरेलू झगड़ो और कलह को शांत होकर निपटाएं । स्वास्थ्य थोड़ा सुधार की तरफ। व्यापार मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- आप शानदार व्यक्तित्व के धनी हैं एक ऊर्जा बनी रहेगी। ये ऊर्जा व्यापारिक होगी। स्वास्थ्य थोड़ा अभी नरम-गरम बना हुआ है। व्यापार भी अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।

कन्या राशि-अच्छा समय चल रहा है, धन आगमन होगा।आपके अच्छे व्यवहार के कारण आपके मित्रों की संख्या बढ़ेगी। लेकिन सावधान पुराने मित्रों से झगड़े होने के भी संकेत हैं, इसलिए जुबान नियंत्रित रखिएगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें। 

तुला राशि- शानदार समय, ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। मन मष्तिष्क में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जिस चीज की जरुरत होगी उस वस्तु की उपलब्धता होगी। नीली वस्तु पास रखें। 

वृश्चिक राशि-समय अनुकूल नहीं है मन अप्रसन्न रहेगा। समस्याओं के कारण खिन्नता रहेगी। कोई न कोई अज्ञात भय सताएगा। इस समय स्वास्थ्य भी थोड़ा मध्यम रहेगा। पार्टनरशिप में उलझिएगा मत। पर सावधान, पार्टनर से झगड़ा मत करिएगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- इस समय यदि यात्रा पर जातें हैं तो आपको लाभ मिलेगा। लंबित आर्थिक मामले सुलझेंगे।आपको अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- अनुकूल समय है नए व्यापार की शुरुआत होगी। पुराने व्यापार का विस्तार हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- अच्छा समय है भाग्य साथ देगा। महिनों से रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- अभी आपको लिए परिस्थितियां थोड़ा प्रतिकूल हैं.इसे बचकर पार करें। कहीं भी जाएं वाहन थोड़ा धीरे चलाएं वाहन चलाते समय कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य मध्यम। वैसे तो आपका व्यापार ठीक है। सफेद वस्तु काली मंदिर में अर्पित करना शुभ होगा।


Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3