Aaj Ka Rashifal 29 मार्च 2024: पढ़िए दैनिक राशिफल



मेष राशि- व्यावसायिक दृष्टिकोण से आपकी स्थिति अच्छी चल रही है। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी है। जीवनसाथी के साथ एक मधुर संबंध बनकर चल रहा है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। एक शुभ समय का निर्माण हो रहा है। सूर्य को जल देते रहें।


वृषभ राशि-इस समय स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है।सावधान रहें विरोधी सक्रिय रहेंगे। हरी वस्तु पास रखें।


मिथुन राशि- कुछ समस्याएं चल रहीं हैं, महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोककर रखें।ध्यान दें, भावुकता में आकर अगर कोई निर्णय आपने लिया तो नुकसान संभव है। काली जी को प्रणाम करते रहें।


कर्क राशि-  घर में शांति बनाए रखें। घरेलू मामलों को बहुत शांत होकर निपटाएं वरना कलह बढ़ सकता है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर दिख रहा है। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें। 


सिंह राशि- आपका पराक्रम रंग लाएगा। जो भी आपने सोच रखा है, उसको कार्यरुप दें। शुभ समय चल रहा है। बस स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। तांबें की वस्तु पास रखें। 


कन्या राशि- धन का आगमन हो रहा है, लेकिन घर में कलह भी हो सकती है। लाल वस्तु का दान करें। 


तुला राशि- समय अच्छा है आप सितारों की तरह चमकेंगे। हर वस्तुएं भी जीवन में उपलब्ध होंगी। आप सभी के बीच आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। शनिदेव को प्रणाम करते रहें। 


वृश्चिक राशि-इस समय आपका मन बहुत चितिंत रहेगा। आप किसी मानसिक परेशानी में पड़े रहेंगे। वर्तमान में आप रुपये, पैसे की कमी महसूस करेंगे। खर्च की अधिकता महसूस करेंगे। पीली वस्तु पास रखें।


धनु राशि- धन आएगा।इस समय यात्रा का योग बन रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। धन के कुछ नए स्रोत भी बनेंगे। लाल वस्तु पास रखें। 


मकर राशि- अच्छी खबर यह है कि कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। इस समय आपको राजनीतिक लाभ मिलेगा। पिता का साथ और सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। काली जी को प्रणाम करते रहें। 


कुंभ राशि- भाग्यवश.आपके कुछ काम बनते दिख रहे हैं। आपका रुका हुआ काम चलने लगेगा। आज या कल आपके लिए यात्रा के योग बन रहे हैं। हरी वस्तु पास रखें।


मीन राशि- आज के दिन थोड़ा बचकर पार कर लीजिए। कुछ समस्या चल रही है कल तक थोड़ा सा ध्यान रखने की जरुरत है। इसके बाद स्थिति सुधार की तरफ जाएगी। प्रेम, संतान में सुधार हो जाएगा।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3