Aaj Ka Rashifal 30 मार्च 2024: पढ़िए दैनिक राशिफल
मेष राशि- सावधान रहें, आपको चोट-चपेट लग सकती है। बचकर रहे किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। इस समय परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।
वृषभ राशि- वर्तमान समय में आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। इस समय आपको उच्चाधिकारियों का आर्शीवाद मिलेगा। समय ठीक है, आपकी नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन राशि-आपके शत्रु परास्त होंगे।आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा।आपका स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।
कर्क राशि-समय ऐसा है कि आप भावुक बने रहेंगे। यदि आप लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करेंगे तो अच्छा होगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा यह समय रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि-बचकर रहिए गृह-कलह के संकेत हैं, लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि के संकेत हैं। व्यापार अच्छा। सूर्य को जल देते रहें।
कन्या राशि- आपकी व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपका अपनों का साथ होगा। लाल वस्तु का दान करें।
तुला राशि-अच्छा समय चलेगा धन का आवक बढ़ेगा। निवेश करने से बचें और ज्यादा बोलने से बचें। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।
वृश्चिक राशि- आपका भाग्य साथ देगा। यदि किसी चीज की जरुरत होगी तो उसकी उपलब्थता होगी। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि- आपका मन परेशान रहेगा। ध्यान दें, खर्च की अधिकता रहेगी।आपका स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। व्यापार भी बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि- समय अनुकूल, आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी।आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि-आपकी व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आपको कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। इस समय आपको राजनीतिक लाभ होगा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि- समय ठीक रहेगा भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। आपका रुका हुआ कार्य चल पडे़गा। आपके स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।