नव निर्मित मकान में मिला महिला का डेडबॉडी



बलिया : नरही थाना क्षेत्र अन्तर्गत उजियारपुर में स्थित नवनिर्मित मकान में रविवार की देर शाम एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस उच्चाधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण कर जांच-पड़ताल किया। वहीं, मृतका के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने के साथ ही लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि मृतका की शिनाख्त बिहार के बक्सर जिला के थाना क्षेत्र के सरिमपुर निवासी के रूप में हुआ है। जिसकी उम्र लगभग 56 साल थी। महिला ने उजियार में मकान बनवाया था, जिसको किराये पर दिया गया था। लोगों के अनुसार किराये को लेकर कुछ विवाद की बात भी सामने आ रही है। पुलिस द्वारा मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।
Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3