दूल्हा देख भड़की दुल्हन ने भरी बारात में किया शादी से इनकार



फर्रुखाबादः जिले में एक गांव में मंगलवार को एटा के कोतवाली अलीगंज के एक गांव से बारात आई थी। दूल्हे की उम्र ज्यादा देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इस पर जयमाला का कार्यक्रम रुक गया। कुछ बारातियों ने नाश्ता भी नहीं किया था। दुल्हन के इनकार करते ही घराती और बारातियों में हंगामा शुरू हो गया। दूल्हा और दूल्हा पक्ष में हाथापाई हो गई। दूल्हा पक्ष के लोगों ने सूचना पुलिस चौकी को दी और 112 नंबर पुलिस को सूचित कर दिया। विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची दोनों पक्षों को शांत कराया। दोनों पक्षों के रिश्तेदारों ने सलाह कराई और पुलिस वापस लौट गई। फिर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। विवाद बढ़ने पर फिर 112 नंबर पुलिस को सूचना करके मौके पर बुलाया गया। पुलिस की मौजूदगी में दुल्हन को रिश्तेदारों ने समझा बुझा कर सुबह शादी की रस्म को पूरा कराया और दुल्हन की विदा करा दी। दूल्हा दुल्हन को लेकर अपने साथ अपने घर चला गया। रात नौ बजे से रात 2:30 बजे तक घराती और बारातियो में नोकझोंक हंगामा होता रहा। अगले दिन बुधवार की सुबह भोर में दुल्हन को बहुत समझा बुझाकर पुलिस की मौजूदगी में विदा कराई।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3