LUCKNOW
POLITICS
STATE
UP: तीसरे मंत्रिमंडल विस्तार में 5 बड़े चेहरों को किया जा रहा है शामिल
Monday, March 4, 2024
Edit
लखनऊ। उत्तर प्रदेश मंत्री मंडल के विस्तार की खबरें सामने आ रही हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंत्रिमंडल विस्तार में रालोद के राजपाल बालियान को कैबिनेट और प्रदीप गुड्डू को राज्यमंत्री बनाने की तैयारी चल रही है। मंगलवार को मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक दल के साथ गठबंधन होने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार में 5 नए मंत्री शामिल होंगे। तीसरे मंत्रिमंडल विस्तार में 5 बड़े चेहरों को शामिल किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान को मात देने वाले आकाश सक्सेना कैबिनेट का हिस्सा बनेंगे। पूर्वांचल में जनाधार को साधते हुए ओमप्रकाश राजभर और दारा सिंह को भी कैबिनेट में शामिल किया जा रहा है।
Previous article
Next article