नए मंत्रियों को मिले विभाग, राजभर को पंचायती राज समेत 3 मंत्रालय, दारा सिंह को कारागार

 


लखनऊ। यूपी कैबिनेट में 5 मार्च को शामिल हुए 4 नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। ओम प्रकाश राजभर को पंचायती राज, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्रालयों की जिम्मेदारी मिली है। दारा सिंह को कारागार मंत्री बनाया गया है। सुनील शर्मा को आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स, अनिल कुमार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा धर्मवीर प्रजापति को नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3