Ballia: राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा निकाली गई पर्यावरण जागरूकता रैली
सिकन्दरपुर, बलिया। श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय दादर आश्रम सिकन्दरपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित विशेष शिविर के तीसरे दिन गुरुवार को कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर एस. एन. मिश्र के नेतृत्व में पर्यावरण जागरूकता रैली ग्राम लखनापार में निकाली गई। स्वयं सेविकाएं एवं स्वयं सेवकों ने घर-घर जाकर पर्यावरण की सुरक्षा में पेड़ पौधों की महत्ता के बारे में ग्रामीणों को समझाया और इनके संरक्षण के प्रति जागरूक किया। बौद्धिक सत्र में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर उदय पासवान ने सभी स्वयं सेवियों को पर्यावरण की महत्ता के बारे में बताया तथा सभी स्वयं सेवियों ने शिविर के तीसरे दिन का अनुभव बताया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ धर्मेंद्र नाथ पाण्डेय, डॉक्टर उमाकांत यादव, डॉक्टर राजेश कुमार, डॉक्टर अनिल कुमार, डॉक्टर दिलीप कुमार, डॉक्टर चन्द्र प्रकाश, डॉक्टर ज्ञान प्रकाश, डॉक्टर अवनीश चन्द्र सोनकर, सत्यनारायण यादव, हरेंद्र नाथ चौधरी, सतेन्द्र तिवारी, सुनील सिंह, मुन्ना शर्मा, शिव कुमार दुबे, राघवेंद्र आदि शामिल रहे।