LUCKNOW
STATE
UTTAR PRADESH
अगले दो दिनों में बदलेगा उत्तर प्रदेश का मौसम, कई जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी
Saturday, March 2, 2024
Edit
लखनऊ: पश्चिमी विक्षोभ का असर शुक्रवार को दोपहर बाद से प्रदेश के कई इलाकों पर दिखाई देने लगा। मौसम विभाग के मुताबिक, अलीगढ़, मथुरा व आगरा में बारिश से मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, शनिवार और रविवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम में बदलाव का असर दिख सकता है। उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में बिजली गिरने और 40 से 50 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलने के आसार हैं। कई जिलों में ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
Previous article
Next article