Weather Update: उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम, पढ़ें ताजा अपडेट



New Delhi: मौसम विभाग ने देश के मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों पर बर्फबारी की संभावना जताई है। IMD ने 12 से 14 मार्च के बीच पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में मध्यम वर्षा और बर्फबारी की संभावना व्यक्त की है। 

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आसमान साफ रहेगा, बुधवार को दिल्ली में कुछ जगहों पर वर्षा हो सकती है। वहीं, 13 मार्च को पंजाब, उत्तरी हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में हल्की फुल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।


Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3