नशे में धुत पति ने पत्नी को लाठी-डंडे से पीटकर किया अधमरा, इलाज के दौरान गई जान

 


बलिया। नरही थाना के लक्ष्मणपुर चट्टी पर सोमवार की रात पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में नशे में धुत पति ने पत्नी को लाठी-डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया। उसके बाद पत्नी की जीभ काटकर भाग गया। पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए नरही स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, वहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। सूचना पर सीओ सदर शुभ सूचित, थाना प्रभारी पन्ने लाल घटना का जायजा लेकर शव को पोस्टमार्टम को भेजा। बेटे सुमंत गुप्ता की तहरीर पर पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। नगरा थाना के चंद्रवार दुबौली गांव निवासी राजू गुप्ता की शादी रतसर में कुमकुम देवी के साथ हुई थी। राजू शराब के नशे में आए दिन पत्नी की पिटाई करता था। पत्नी को दबाव देकर समूह से पैसा निकलवा लिया था। पैसा जमा न कर गांव से गायब हो गया। करीब 15 दिन से बेटे की ससुराल बसंतपुर में रह रहा था। तीन दिन से लक्ष्मणपुर चट्टी पर किराये का कमरा लेकर बर्फ बेचता था। घटना के दिन पत्नी कुमकुम देवी बेटे की ससुराल में गर्भवती बहू को देखने गई थी। वहां जाकर राजू हंगामा करने लगा। पत्नी उसके साथ लक्ष्मणपुर चट्टी स्थित कमरे में चली आई। रात लगभग आठ बजे के आसपास नशे में धूत राजू ने लाठी डंडे से कुमकुम की बुरी तरह पिटाई कर अधमरा कर दिया। बेहोश होने के बाद पति ने बेहोश पत्नी की जीभ काट ली। आसपास के लोगों ने पुलिस को फोन किया। थाना प्रभारी पन्ने लाल ने घायल कुमकुम को उपचार के अस्पताल भेजा। वहां मौत हो गई। क्षेत्राधिकारी शुभ सूचित ने बताया कि बेटे सुमंत गुप्ता की तहरीर पर पिता राजू गुप्ता पर मुकदमा दर्ज कर लिया। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3