Aaj Ka Rashifal 16 अप्रैल 2024: पढ़िए दैनिक राशिफल



मेष राशि- स्वास्थ्य पहले से बेहतर दिख रहा है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि। थोड़ा आपसी कलह और मनमुटाव से बचें। सूर्य को जल देते रहें।


वृषभ राशि- व्यापारिक स्थिति आपकी मजबूत होगी। व्यावसाय में कुछ नयापन होने जा रहा है, जो शुभ होगा। अपनों का साथ मिलेगा। 


मिथुन राशि- आपको अपने  स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यापार भी अच्छा है। निवेश करने से बचें। काली जी को प्रणाम करते रहेा


कर्क राशि- आप लोगों के बीच आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। शारिरीक क्षमता के साथ ऊर्जावान बने रहेंगे।जरुरत के हिसाब से वस्तुएं आपको उपलब्ध होंगी। लाल वस्तु पास रखें।


सिंह राशि- आपका मन बहुत चितिंत रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य सुधर चुका है। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा। 


कन्या राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में आपको लाभ मिलने वाला है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें। 


तुला राशि-बाधा दूर होगी व्यावसायिक सुधार होगा। आपके पिता का साथ होगा। सरकारी तंत्र का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शिवजी को प्रणाम करते रहें। 


वृश्चिक राशि- आज भाग्यवश कुछ बिगड़े काम बनेंगे। आपका रुका हुआ कार्य चलने लगेगा। यात्रा का योग बन रहा है। पीली वस्तु पास रखें।


धनु राशि- इस समय परिस्थितियां आपके प्रतिकूल हैं। कहीं न कहीं आपको चोट-चपेट लग सकती है। आप किसी न किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सफेद वस्तु शिवजी को अर्पित करें।


मकर राशि- आपको  इस समय आपके जीवनसाथी का सानिध्य और सहयोग मिलेगा। आपके रोजगार में बढ़ोतरी होगा। व्यापारिक स्थिति आपकी मजबूत होगी। काली जी को प्रणाम करें। 


कुंभ राशि-बड़े से बड़े शत्रु भी परास्त होंगे। रुका हुआ कार्य बिना बाधा के साथ आगे बढ़ेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम। हरी वस्तु पास रखें।


मीन राशि- अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें। समय ठीक नहीं है इसलिए प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। शिवजी को प्रणाम करते रहें।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3