Aaj Ka Rashifal 18 अप्रैल 2024: पढ़िए दैनिक राशिफल



मेष राशि- भावुक मन से लिया गया निर्णय नुकसानकारी हो सकता है। बच्चों की सेहत पर ध्यान ध्यान दें। मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ रहेगा। व्यापार और स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।


वृषभ राशि- घरेलू सामान, सुख सुविधा की चीजों में बढ़ोतरी होगी लेकिन गृह कलह भी दिख रही है इसलिए बहुत उतावला न हों। हरी वस्तु पास रखें।


मिथुन राशि- अब आपके व्यापार का विस्तार होगा। रुपए पैसों स्थिति ठीक हो जाएगी। काली जी को प्रणाम करते रहें।


कर्क राशि- इस समय आप निवेश करने से बचें । जुआ, सट्टा या लॉटरी में पैसे न लगाएं। बहुत बड़ा नुकसान दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखे।


सिंह राशि- इस समय आपके भीतर ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य में बहुत सुधार होगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।


कन्या राशि- शनि देव को प्रणाम करते रहें। स्वास्थ्य को लेकर के और खर्च को लेकर के मन थोड़ा विचलित रहेगा। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा।


तुला राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी.होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति जल्द होगी। यात्रा में लाभ मिलेगा। इस समय मन खुश रहेगा। 


वृश्चिक राशि- इस समय आपकी व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। सुर्य को जल देते रहें। राजनीतिक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार और व्यापार भी अच्छा चलेगा। 


धनु राशि- लाल बस्तु अपने पास रखें, भाग्य साथ देगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। 


मकर राशि - सावधानी बरतें, चोट चपेट लग सकती है। सोच समझकर कोई कार्य करें नहीं तो इस समय किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। काली जी को प्रणाम करते रहें।


कुंभ राशि- कुछ मनमुटाव था जो अब समाप्त हो रहा है अब जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। ग्रहों की चाल अब सीधी है रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे।  हरी वस्तु अपने पास रखें।


मीन राशि - इस समय आप शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्य की बाधा अब खत्म हो जाएगी पर अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। तांबे की वस्तु पुरोहितों को दान करें तो शुभ ही शुभ होगा।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3