Aaj Ka Rashifal 21 अप्रैल 2024: पढ़िए दैनिक राशिफल



मेष राशि : कुछ परेशानियां हैं स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। संतान की स्थिति बहुत अच्छी है और व्यापार बहुत अच्छा चल रहा है। हरी वस्तु का दान करें।


वृषभ राशि : मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए भी कुछ खास अच्छा समय नहीं चल रहा है। व्यापार मध्यम दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि : घरेलू सुख सुविधा बाधित रहेगा। घर में कुछ समस्याएं दिख रहे हैं। भूमि और वाहन की खरीदारी में दिक्कतें आएंगी इसलिए अपने को संकुचित रहें। काली जी को प्रणाम करते

रहें।


कर्क राशि : आज आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं है, कुछ समस्याएं दिख रही हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान रखें।


सिंह राशिः धन हानि के संकेत हैं। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं इसलिए ध्यान रखें। निवेश बिल्कुल नहीं करना है। नुकसान हो जाएगा। हरी वस्तु का दान करें।


कन्या राशि: अनाब-सनाब खर्चे होंगे।दवा-दारू में पैसे अधिक जाएंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम संबध अच्छा रहेगा। व्यापार आपका अच्छा चलेगा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।


तुला राशिः आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपकी मानसिक स्थिति गड़बड़ रहेगी। आपके लिए यात्रा में कष्ट संभव है। हरी वस्तु का दान करें।


वृश्चिक राशि : आपके आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपकी मानसिक स्थिति गड़बड़ रहेगी। आज यात्रा में कष्ट संभव है इसलिए आप यात्रख न करें। हरी वस्तु का दान करें।


धनु राशि : कोर्ट-कचहरी से बचें। व्यावसायिक स्थिति मध्यम दिख रही है। पिता का स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, आपका प्रेम-संतान ठीक रहेगा। 


मकर राशि : मान हानि के संकेत है बचकर रहिएगा। थोड़ा-सा बचकर पार करिएगा। यात्रा में कष्ट संभव है। धर्म-कर्म में अतिशय से बचें। 


कुंभ राशि : आज किसी समय चोट-चपेट लगने का भय है। आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। गणेशजी को प्रणाम करते रहें।


मीन राशि : अपने स्वास्थ्य और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य और प्रेम मध्यम दिख रहा है। गणेशजी के शरण में रहें। 

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3