Aaj Ka Rashifal 22 अप्रैल 2024: पढ़िए दैनिक राशिफल



मेष राशि- शत्रु पक्ष दबदबा बनाने की कोशिश कर रहा है।रोग-व्याधि भी चपेटे में लेने की कोशिश करेगी लेकिन अंत में संघर्ष के बाद जीत आपकी होगी।  गणेश जी को प्रणाम करते रहें।


वृषभ राशि- मानसिक तनाव की स्थिति बनी रहेगी। कोई न कोई अज्ञात भय आपको सताएगा। हर जगह आप भ्रमित रहेंगे। हरी वस्तु पास रखें।


मिथुन राशि- घर का कलह बाहर न निकलने पाए या समाज तक न जा पाए इस बात का आप विशेष ध्यान रखिएगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।


कर्क राशि- इस समय बहुत स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। आपके संतान की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। व्यापार भी अभी थोड़ा सुस्त ही रहेगा। 


सिंह राशि- इस समय निवेश करने से बचें। अभी आपका स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। घर में इस समय अनबन झगड़ा दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें।


कन्या राशि- आपके अंदर ऊर्जा का स्तर घटता-बढ़ता रहेगा। मन थोड़ा सा बेचैन रहेगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।


तुला राशि- इस समय आपको अज्ञात भय सताएगा। सर दर्द और नेत्र पीड़ा संभव है। काली जी को प्रणाम करते रहें।


वृश्चिक राशि- यात्रा में कष्ट संभव है इसलिए यात्रा से बचें। धन की स्थिति ऊपर-नीचे चल रही है सावधान रहें। पीली वस्तु पास रखें।


धनु राशि- उच्चाधिकारियों से कोई झगड़ा मोल न लें वरना मुश्किल में फंस जाएंगे। व्यापार में कोई नई शुरुआत न करें। व्यापार मध्यम रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।  


मकर राशि- सावधान अपने व्यवहार में परिवर्तन लाइए, ध्यान रखिएगा और मान-हानि के संकेत दिख रहे हैं। काली जी को प्रणाम करते रहें। 


कुंभ राशि- कोई भी खतरा मोल मत लीजिएगा क्योंकि आपका समय आपके प्रतिकूल चल रहा है। हरी वस्तु पास रखें। 


मीन राशि- अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य और साथ ही अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखें। संतान का भी भरपूर सहयोग नहीं मिलेगा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3