Aaj Ka Rashifal 26 अप्रैल 2024: पढ़िए दैनिक राशिफल



मेष राशि- इन दिनों परिस्थितियां पूरी तरह प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लगने का भय है। सावधान रहिएगा वरना किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।


वृषभ राशि- आपको इस समय जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपके रोजी-रोजगार में आप बहुत तरक्की करेंगे। एक शुभ समय कहा जाएगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।


मिथुन राशि- शत्रुओं पर भारी पडेंगे।.कार्यों में चली आ रही बाधा समाप्त होगी। सरकारी तंत्र से उलझना खतरनाक साबित होगा।


कर्क राशि- आज या कल भावुकतावश कोई निर्णय मत लीजिएगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दीजिएगा। 


सिंह राशि- अच्छा समय चल रहा है, घरेलू सुख-सुविधा के सामानों में वृद्धि होगी लेकिन आपके यहाँ गृह-कलह भी होगा। स्वास्थ्य ठीक है। लाल वस्तु पास रखें। 


कन्या राशि- आपका पराक्रम रंग लाएगा। आप इस समय रोजी-रोजगार में बढ्ढोतरी करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा सुधर चुका है। हरी वस्तु पास रखें। 


तुला राशि- आपके.यहां धन का आगमन होगा। निवेश किया तो धन-हानि भी होगी इसलिए निवेश मत कीजिएगा। स्वास्थ्य ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।


वृश्चिक राशि- आपका भाग्य साथ देगा। आप आसमान के सितारों की तरह चमकेंगे। सभी के बीच आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। पीली वस्तु पास रखें। 


धनु राशि- इस समय चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। आपके पास खर्च की अधिकता रहेगी। मन इस समय बहुत व्याकुल रहेगा। लाल वस्तु पास रखें। 


मकर राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। कहीं न कही से.शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। पुराने तरीकों से भी पैसे आएंगे। काली जी को प्रणाम करते रहें। 


कुंभ राशि- इस समय आपकी व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आपका उच्चाधिकारियों का साथ होगा। आपको कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। लाल वस्तु का दान करें।


मीन राशि- भाग्य आपका साथ देगा। आपको यात्रा का योग बनेगा। आप इस समय धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। लाल वस्तु पास रखें।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3