Aaj Ka Rashifal 29 अप्रैल 2024: पढ़िए दैनिक राशिफल

 


मेष राशि : इस समय यात्रा का योग बनेगा। आप इस समय धर्म-कर्म के कार्यों में हिस्सा लेंगे। भाग्य आपका साथ देगा। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि : वृषभ राशि वालों के लिए प्रतिकूल समय चल रहा है थोड़ा बचकर पार करें। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि : जीवनसाथी से प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। मनमुटाव खतम होगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति मजबूत होगी। पीली वस्तु का दान करें।

कर्क राशि : बहुत अच्छा समय नहीं है कारण कि आपके राह में थोड़ी रुकावटें चल रही हैं। स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर-नीचे लगा रहेगा। मन इस समय क्रोधित रहेगा। व्यापार में रुकावटें आएंगी। पीली वस्तु पास रखें।

सिंह राशि : अगर इस समय आप भावुकता से कोई  कार्य करेंगे तो आपको नुकसान संभव है। आपके स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है, लेकिन मानसिक स्वास्थ्य में अभी दिक्कत है। व्यापार आपका इस समय सही चल रहा है। 

कन्या राशि : स्वास्थ्य में इस समय कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापार इस समय ठीक ठाक है पर गृह-कलह के संकेत दिख रहे हैं। पीली वस्तु का दान करें।

तुला राशि : व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी। आपको अपनों का साथ होगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा है। व्यापार आपका बहुत अच्छा चल रहा है। 

वृश्चिक राशि : धन का आगमन बढ़ेगा। सुविधाओं में वृद्धि होगी। निवेश करने पर धन का हानि संभव है।  पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि: आपमें सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपका व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि : मन बहुत चिंतित रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी और आप परेशान रहेंगे। पार्टनरशिप में प्रॉब्लम जैसा महसूस करेंगे। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि : आर्थिक मामले आज से सुलझेंगे। कुछ व्यावसाय के नए सुअवसर मिलेंगे। व्यापार भी ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि : व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी। कानूनी कार्यों में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम चलता रहेगा। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3