Aaj Ka Rashifal 30 अप्रैल 2024: पढ़िए दैनिक राशिफल

 


मेष राशि- आज भाग्यवश आपके कुछ काम बनेंगे। आपको व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की स्थिति थोड़ी गड़बड़ चल रही है।

वृषभ राशि- धैर्य रखें परिस्थितियां दोपहर के बाद अनुकूल होने लगेंगी और धीरे-धीरे काम आपका बढ़ने लगेगा। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- चोट-चपेट लग सकती है। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजगार में आप तरक्की करेंगे आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- आप शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। आपका रुका हुआ कार्य अब चल पड़ेगा। आपको बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

कन्या राशि- भावुकता में आकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दीजिएगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- इस समय गृह-कलह के संकेत हैं, लेकिन भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी भी इस समय संभव है। व्यापार अच्छा। नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- व्यापारिक स्थिति आपकी मजबूत होगी। आपको अपनों का साथ मिलेगा। आपका स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि- धन का आगमन होगा। संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- इस समय आप आकर्षण के केंद्र बनें रहेंगे। समाज में आप सराहे जाएंगे। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- खर्च की अधिकता आपके मन को परेशान करेगी। आपको अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि- आपके आय के नवीन रास्ते बनेंगे। आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। पुराने व्यवसायों से भी पैसे आएंगे। आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। 

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3