Aaj Ka Rashifal 02 अप्रैल मार्च 2024: पढ़िए दैनिक राशिफल



मेष राशि-आपका भाग्य साथ देगा। इस समय आपके कार्यों को गति मिल जाएगी। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। यात्रा में लाभ होगा और धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। 


वृषभ राशि-आज परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। पर ध्यान रखें कोई रिस्क न लें और आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। हरी वस्तु पास रखें।


मिथुन राशि-उचित समय है मन आनंदित रहेगा। नौकरी की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। जीवनसाथी की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।  


कर्क राशि-आप आज विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। आपके कार्यों को गति मिलेगी।इस समय बड़े बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। पीली वस्तु पास रखें। 


सिंह राशि- सावधान रहें, आपके संतान पक्ष से थोड़ा तू-तू मैं-मैं होगा पर कोई दिक्कत नहीं है। प्रेम में विरोधाभास रहेगा। मानसिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं रहेगी। 


कन्या राशि-जानबूझकर अपने घरेलू मामलों को तूल न दें। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु दान करें। 


तुला राशि-इस समय व्यापारिक स्थिति आपकी सुदृढ़ होगी।आपको अपनों का साथ मिलेगा। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। पीली वस्तु का दान करें। 


वृश्चिक राशि-अच्छा समय है धन आगमन होगा। मित्रों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।  पीली वस्तु पास रखें।


धनु राशि- आज आप बहुत अच्छे ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप आज आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। लाल वस्तु पास रखें।


मकर राशि- आज आपका मन परेशान रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। कर्ज की स्थिति रहेगी। व्यापार भी ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें


कुंभ राशि- आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आज यात्रा का योग बनेगा। अपने पास हरी वस्तु पास रखें। 


मीन राशि-आपको आज कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी अच्छा दिन है, खुश रहें। आपकी व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी। आपका व्यापार बहुत बढ़िया दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3