Aaj Ka Rashifal 05 अप्रैल मार्च 2024: पढ़िए दैनिक राशिफल
मेष राशि- आय के नए नए स्रोत्र बनेंगे। पुराने स्रोत से भी रुपये, पैसे आएंगे। भ्रामक समाचार की प्राप्ति होगी पर विश्वास मत कीजिए। मन अच्छा होने के बावजूद भी बहुत अच्छा नहीं रहेगा। काली वस्तु का दान करें।
वृषभ राशि- व्यापारिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। नुकसान नहीं होगा लेकिन नुकसान जैसा लगेगा, जिस कारण मन ठीक नहीं रहेगा। व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
मिथुन राशि- संभलकर रहिएगा अपमानित होने का भय रहेगा।यदि यात्रा पर जा रहे हैं तो यात्रा में कष्ट संभव है।कोई भी कार्य हो, कार्यों में विघ्न-बाधा आएगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। व्यापार भी मध्यम रहेगा। शिवजी को प्रणाम करते रहें।
कर्क राशि- यह परेशानी वाला समय है। चोट-चपेट लग सकती है, सावधान रहे। कोई खतरा मत लीजिएगा। यह समय बहुत खराब चल रहा है। व्यापार भी मध्यम है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। बजरंगबली की अराधना करें।
सिंह राशि-स्वंय के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। मानसिक चंचलता पर पूर्णतः काबू रखें। यदि आप प्रेम में हैं तो याद रखें, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात कुछ खराब स्थिति में हो सकती है। व्यापार सही रहेगा। नीली वस्तु का दान करें।
कन्या राशि- आप शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। लंबे समय से चले आ रहे कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। शत्रु आपके सामने नतमस्तक होंगे। व्यापार भी ठीक है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
तुला राशि- आपकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं दिख रही है। साथ ही बच्चों की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। नीली वस्तु पास रखें।
वृश्चिक राशि- घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदीर में खलल पड़ेगा। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वंय के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। काली वस्तु का दान करें।
धनु राशि-इस समय आप नए व्यापार की शुरुआत न करें। विशेष रूप से अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नाक, कान, गला की परेशानी या कंधे में प्रॅाब्लम संभव है।
मकर राशि- आप इस समय मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। आपके लिए धन-हानि के संकेत हैं।.आपस में तू-तू, मैं-मैं के संकेत हैं पर जुबान पर नियंत्रण रखें। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
कुंभ राशि- नकारात्मक और सकारात्मक ऊर्जा के बीच में आप फंसे रहेंगे। आज आपका मन बहुत व्याकुल रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि- इस समय मानसिक स्थिति खराब रहेगी। सर दर्द, नेत्र पीड़ा और पार्टनरशिपी में प्रॅाब्लम महसूस कर सकते हैं। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य खराब रहेगा। शिवजी की शरण में जाएं, उन्हें प्रणाम करें, उनका जलाभिषेक करें।