Aaj Ka Rashifal 07 अप्रैल मार्च 2024: पढ़िए दैनिक राशिफल



मेष राशि- आजकल मन परेशान रहेगा । बच्चों से दूरी रहेगी। सर दर्द और नेत्र पीड़ा.बनी रहेगी। यह बड़ा परेशान करनेवाला समय है। व्यापार तो ठीक-ठाक है लेकिन प्रेम, संतान और स्वास्थ्य अच्छा नहीं दिख रहा है। 

वृषभ राशि- आय में अचानक उतार-चढ़ाव हो सकता है। बहुत अच्छी स्थिति आ सकती है लेकिन बहुत बुरी भी स्थिति आ सकती है। यह भी हो सकता है कि कोई बड़ा अड़चन आ सकती है। यात्रा में कष्ट संभव है। मन अप्रसन्न रहेगा। काली जी को प्रणाम करें।


मिथुन राशि- कोर्ट कचहरी में हार का सामना करना पड़ सकता है इसलिए सावधान रहें। व्यपार की स्थिति बहुत आच्छी नहीं रहेगी संभलकर रहें। पिता और स्वंय के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। 


कर्क राशि- अपमानित होने का भय सता रहा है। आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान भी मध्यम रहेगा और व्यापार भी मध्यम रहेगा। 


सिंह राशि- कहीं न कहीं चोट-चपेट लग सकती है। आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पीली वस्तु या वस्त्र धारण करें। 


कन्या राशि- इस समय स्वास्थ्य अच्छा नहीं चल रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी आपका अच्छा चल रहा है। जीवनसाथी और स्वंय के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।


तुला राशि- स्वास्थ्य अच्छा नहीं है। चोट-चपेट लग सकती है। पर आप इस समय शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। आपका रुका हुआ कार्य स्ट्रगल के साथ आगे बढ़ेगा।  शनिदेव को प्रणाम करते रहें। 


वृश्चिक राशि- आपके लिए मानसिक परेशानी बनी रहेगी। बच्चों की तरफ से कोई अप्रसन्नता का कारण हो सकता है। यह समय मन को परेशान करने वाली सारी चीजें संभव हैं। 


धनु राशि- इस समय सीने में विकार संभव है। रक्तचाप की समस्या हो सकती है। उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। लाल वस्तु पास रखें और काली वस्तु का दान करें।


मकर राशि- मकर राशि की स्थिति ठीक है लेकिन नए व्यापार की शुरुआत न करें। परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। यह मध्यम समय कहा जाएगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।


कुंभ राशि- अप्रत्याशित आर्थिक नुकसान हो सकता है इसलिए निवेश न करें। मुह रोग के शिकार हो सकते हैं। इस समय गंदी भाषा के प्रयोग से बचें। गणेश जी को प्रणाम करते रहें। 


मीन राशि- अत्यंत खराब समय चल रहा है। स्वास्थ्य की कोई बड़ी परेशानी हो सकती है। प्रेम की स्थिति और संतान की स्थिति भी खराब है। व्यापार भी बहुत अच्छा नहीं है। काली वस्तु का दान करें। 

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3