Aaj Ka Rashifal 01 अप्रैल 2024: पढ़िए दैनिक राशिफल
मेष राशि- ईश्वर आपके साथ हैं, भाग्यवश कुछ काम बनेंगे।आपका रुका हुआ कार्य चलने लगेगा। यात्रा का योग बन रहा है। स्वास्थ्य ठीक होगा। व्यापार ठीक चलेगा। पीली वस्तु पास रखें।
वृषभ राशि-सावधान, चोट-चपेट लग सकती है। किसी मुश्किल में पड़ सकते हैं।इस समय परिस्थितियां आपके प्रतिकूल हैं इन्हें बचकर पार करें। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन राशि- जीवनसाथी का साथ मिलेगा। रोजगार में तरक्की करेंगे। नौकरी की स्थिति अच्छी होगी। व्यापार अन्त्वका। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कर्क राशि- शत्रु भी आपके मित्र बनने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य भी आपका प्रभावित रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम लग रही है। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि-अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार मध्यम। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि- समय ठीक चल रहा है इस समय भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव लग रही है। भौतिक सुख और संपदा में वृद्धि तो होगी लेकिन सावधान रहें, गृह-कलह भी संभव है। स्वास्थ्य अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।
तुला राशि- व्यापारिक स्थिति सुधरेगी। अपनों का साथ और सहयोग मिलेगा। रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।
वृश्चिक राशि- धन का आगमन बढ़ेगा। मित्रता में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम औल संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि-इस समय आपमें एक साकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आपको अपनों के प्रेम में और आपके संतान का साथ मिलेगा। समय अच्छा है, व्यापार भी आपका अच्छा चलेगा। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि-अभी मन बहुत चितिंत रहेगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेती रहेगी। थोड़ी पार्टनरशिप में प्रॅाब्लम संभव है। स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि- आय के नवीन जरिया बनेंगे। आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।आपके लिए यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि-यह समय अनुकूल चल रहा है। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामलों में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। पीली वस्तु पास रखें।