Aaj Ka Rashifal 13 अप्रैल 2024: पढ़िए दैनिक राशिफल



मेष राशि- वर्तमान में हर काम का  मिला-जुला फल मिलेगा लेकिन हर चीज पॉजिटिव रहेगा। व्यावसायिक स्थिति में, रूपए पैसे के मामले में, साथ संगत के मामले में सबकुछ पॉजिटिव है 

वृषभ राशि- इस समय खर्च की अधिकता चल रही है। धन आएगा। ठीक है। हरी वस्तु पास रखें। काली जी को प्रणाम करें।

मिथुन राशि- हो सकता है कि सायं काल से आपके स्वास्थ्य में सुधार हो नहीं तो तात्कालिक लाभ होगा। 

कर्क राशि- अपने आर्थिक मामले सुलझा लें। इसके बाद थोड़ा मध्यम समय रहेगा। शक्तियों में थोड़ा कमी का बोध होगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- आपके आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। इस समय आपको यात्रा का लाभ मिलेगा। कही न कही से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- व्यवसाय की स्थिति मजबूत होगी। इस समय आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें। 

तुला राशि- आपकी परिस्थितियां अभी बहुत अच्छी नहीं दिख रही हैं। कुछ समय के बाद आप थोड़ा खतरे से खाली हो जाएंगे।  काली वस्तु पास रखें। 

वृश्चिक राशि- जो भी महत्वपूर्ण कार्य है दोपहर तक निपटा लें। इसके बाद थोड़ा समय खराब होगा। बाकी व्यापारिक स्थिति सही चलती रहेगी। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- इस समय आपका जीवन धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। इस राशि के लोग अच्छे के तरफ बढ़ रहे हैं। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होती जाएगी। लाल वस्तु पास रखें। 

मकर राशि- थोड़ी परेशानी रहेगी। आपस में मनमुटाव की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य भी बहुत साथ नहीं देगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- अपनी भावुकता पर आप नियंत्रण रखिए। गृह कलह से बचिए। मानसिक स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं है। 

मीन राशि- व्यापारिक स्थिति मजबूत दिख रही है। भौतिक सुख सुविधा में वृद्धि है लेकिन तू तू मैं मैं से बचें। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3