साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, जानें कब से होगा शुरू और क्या होगा असर

 


Surya Grahan 2024: ज्योतिष गणना के अनुसार 08 अप्रैल को चैत्र अमावस्या है। इस दिन वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या तिथि को लगता है। वहीं, चंद्र ग्रहण पूर्णिमा तिथि को लगता है। ग्रहण के समय राहु का प्रभाव पृथ्वी पर बढ़ जाता है। यह सूर्य ग्रहण 50 वर्षों बाद सबसे लंबा चलने वाला ग्रहण होगा जो करीब 5 घंटे और 25 मिनट तक चलेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा जिसके चलते जब ग्रहण अपने चरम पर होगा तब कुछ समय के लिए पृथ्वी पर अंधेरा छा जाएगा। इस सूर्य ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा जिसके कारण सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा।
  • क्या करें
  • ग्रहण शुरू होने से पहले यानी सूतक काल प्रभावी होने पर पहले से ही खाने-पीने की चीजों में पहले से तोड़े गए तुलसी के पत्ते को डालकर रखना चाहिए।
  • ग्रहण खत्म होने पर पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए।
  • क्या न करें
  • देवी-देवताओं की पूजा नहीं करनी चाहिए।
  • भोजन पकाना चाहिए और न ही कुछ खाना-पीना चाहिए।
  • गर्भवती महिलाओं का ग्रहण नहीं देखना चाहिए और न ही घर से बाहर जाना चाहिए। 

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3