दिलजले युवक ने पत्नी के प्रेमी को दिनदहाड़े बीच बाजार मारी गोली

 


आगरा। घटना खेरागढ़ थाना क्षेत्र के समाधि रोड की है। यहां लक्ष्मण (40) ने अपनी पत्नी नीतू के प्रेमी कंचन (27) को दिनदहाड़े भरे बाजार में गोली मार दी। गोली लगने से कंचन लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। कुछ ही समय में उसके प्राण निकल गए। सरेआम गोली कांड से बाजार में भगदड़ मच गई। भीड़ ने आरोपी लक्ष्मण को दबोच लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। 

नीतू ने बताया कि वह राजस्थान के जैरा का पुरा मंनिया की रहने वाली है। सात वर्ष पूर्व उसकी शादी राजस्थान के कृष्णा बाड़ी निवासी लक्ष्मण के साथ हुई थी। उनसे दो बच्चें सोनाली 6 वर्ष और रवि 3 वर्ष हैं। समय बीतने के साथ ही उसे कंचन नाम के लड़के से प्रेम हो गया। पांच महीने पहले उसने दोनों बच्चों के साथ कंचन के साथ भागकर कोर्ट मैरिज कर ली। 

दोनों मजदूरी करके गुजारा कर रहे थे। सुबह लक्ष्मण ने फोन किया। कहा कि उसकी तबीयत खराब है। इस पर उसने इलाज के लिए उसे छ सौ रुपये खाते में भेजे। लेकिन, उसने कहा कि उसे बच्चों को देखने का मन है। बच्चों को दिखा जा। बच्चों से मिलवाने के लिए वह शाम को बाजार में आई थी। उसके साथ प्रेमी कंचन भी था। कंचन को देखकर लक्ष्मण आग बबूला हो गया। 

इसी दौरान साथ में लाए तमंचे से कंचन को गोली मार दी। पलभर में कंचन ने ही उसने दम तोड़ दिया। घटना से बाजार में भगदड़ मच गई। लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।  


Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3