बच्चा चोरी कर भीख मंगवाता था चढ़ा पुलिस के हत्थे



बलिया। बलिया से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। बलिया जिले के दुबहड़ थाना पुलिस ने दूसरे राज्य से आये भट्ठा मजदूर का बच्चा चोरी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। बच्चे को बरामद कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को सुसंगत धाराओं के तहत न्यायालय में पेश किया।

बता दें कि दुबहड़ स्थित ईंट भट्टे पर झारखंड से प्रान्त से आकर मजदूरी करने वाले व्यक्ति ने पांच अप्रैल को अपने तीन वर्षीय बच्चे को भट्ठे पर खेलते समय गायब हो जाने के संबन्ध में अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। जिसकी विवेचना उप निरीक्षक विश्वदीप सिंह द्वारा की जा रही है।

गुरुवार के दिन उप निरीक्षक विश्वदीप सिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना पर दुबहड़ थाना क्षेत्र अन्तर्गत माधोमठ बंधे वाली पक्की सड़क पर स्थित ईंट भट्ठे के पास से अभियुक्त सोनू यादव उर्फ प्रेम शंकर यादव पुत्र उमाशंकर यादव निवासी घोड़हरा थाना दुबहड़ को गिरफ्तार कर लिया। वहीं गुमशुदा बच्चे को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। जिसे आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद उसके माता पिता को सुपुर्द कर दिया। पुलिस द्वारा पूछताछ पर अभियुक्त ने बताया कि वह बच्चे का अपहरण इस लिए किया था कि उसे दिल्ली में ले जाकर भिक्षा मंगवाने का कार्य कराता। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को सुसंगत धाराओं के तहत चालान कर दिया।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3