CRIME
गांव के बाहर पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकते मिला दो किशोरियों के शव
Thursday, April 4, 2024
Edit
Crime: उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक सनसनी फैला देने वाली घटना सामने आई है।मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को एक गांव के बाहर दो किशोरियों के शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकते मिले। दोनों सहेली थीं। दोनों के शव दुपट्टे से बने फंदे से एक ही पेड़ पर अलग-अलग लटक रहे थे, जिसे देखकर सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर छानबीन की। हालांकि अभी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।
Previous article
Next article